Latest News

चंडीगढ़ में गर्ल्स पीजी में लगी भीषण आग, तीन छात्राएं जिंदा जली, दो की हालत गंभीर

चंडीगढ़ (प्रजातंत्र शक्ति,जतिंद्र टंडन): शहर में शनिवार शाम भीषण हादसा हो गया। सेक्टर-32डी में एक मकान में अवैध रूप से चलाए जा रहे गल्र्स पीजी के फर्स्ट फ्लोर पर आग लग गई। इससे तीन लड़कियों की मौत हो गई। एक लड़की जिंदा जल गई, जबकि दो अन्य की दम घुटने से मौत हुई। दो अन्य लड़कियों ने छत से कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि उन्हें भी कंधे और पांव में काफी चोटें आई हैं। मरने वाली लड़कियों में से दो पंजाब और एक हरियाणा की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि हादसे के समय एक लड़की लैपटॉप को चार्जिंग पर लगाकर उस पर काम कर रही थी। उसी समय लैपटॉप की बैटरी में धमाका हो गया, जिससे आग लग गई। लकड़ी और फाइबर की वजह से आग तेजी से भड़की। यह भी बताया जा रहा है कि कमरे में फायर सेफ्टी के कोई उपकरण भी नहीं थे।

हादसे में मारी गई लड़कियों की पहचान रिया, पाक्षी और मुस्कान के तौर पर हुई है। रिया कपूरथला (पंजाब) और पाक्षी कोटकपूरा (पंजाब) की रहने वाली थी, जबकि मुस्कान हिसार (हरियाणा) की निवासी थी। घायलों की पहचान जैसमिन और फैमिना के तौर पर हुई है। घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने क्षेत्र को अपने घेरे में ले लिया है।

Viewers: 15875

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper